पहले चरण में कुल 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया है. इनमें 11 छात्रों को आईटी क्षेत्र में प्रमाणन के साथ कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं 5 आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को सिलाई एवं कढ़ाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.
- आईटी प्रशिक्षण और सिलाई-कढ़ाई से 16 चयनित प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
- स्थानीय जुड़ाव के साथ समाज को लौटाने की सोच, चेयरमैन अपूर्व के. सिन्हा ने बताई मंशा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर नगर के बंगाली टोला में रविवार को एक्साटो फाउंडेशन का विधिवत उद्घाटन हुआ, जहां आईटी और व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए युवाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई.
नगर के बंगाली टोला स्थित कार्यक्रम में एक्साटो टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (नोएडा-दिल्ली) की सामाजिक पहल एक्साटो फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन के मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, स्थानीय गणमान्य नागरिक और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.
कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के सलाहकार शिव कुमार सिन्हा (भैयाजी) द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण कर किया गया. इस दौरान चयनित प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
फाउंडेशन के पहले चरण में कुल 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया है. इनमें 11 छात्रों को आईटी क्षेत्र में प्रमाणन के साथ कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं 5 आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को सिलाई एवं कढ़ाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें.
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन तथा फाउंडेशन के ट्रस्टी अपूर्व के. सिन्हा ने बताया कि उनका जुड़ाव बक्सर से रहा है और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बी.बी. हाई स्कूल से प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि यह पहल उनके लिए समाज को कुछ लौटाने का माध्यम है.
उन्होंने यह भी बताया कि एक्साटो टेक्नोलॉजीज़ एक बीएसई सूचीबद्ध कंपनी है, जिसका मुख्यालय नोएडा में है और इसके कार्यालय देश-विदेश के कई शहरों में संचालित हैं.
कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्रों का परिचय रितेश रंजन ने कराया. वहीं मनोज शर्मा और सौरभ पांडेय ने फाउंडेशन के उद्देश्यों और संचालन पर विस्तार से जानकारी दी.
यह पहल क्षेत्र में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है, जिससे आने वाले समय में कई युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है.
वीडियो :






.png)











0 Comments