कहा कि बक्सर में संगठन की इकाई को और भी मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद सैनिकों की समस्याओं को पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा.
- निजी सभागार में बैठक, इकाई मजबूत करने को अभियान का ऐलान
- चार संघों के विलय के बाद चुनाव से चुने जाएंगे पदाधिकारी, सुविधाओं के लिए जमीन की मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की एक बैठक का आयोजन बक्सर के एक निजी सभागार में किया गया. बैठक में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन विजेंद्र सिंह ने कहा कि बक्सर में संगठन की इकाई को और भी मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद सैनिकों की समस्याओं को पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा. साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में संचालित विभिन्न सैनिक संघों का विलय कर एक सशक्त संगठन बनाया जाएगा.
पूर्व सूबेदार मेजर रामराज सिंह ने कहा कि बक्सर जिले में एक नहीं बल्कि चार-चार सैनिक संघ सक्रिय हैं, जिससे पूर्व सैनिकों की आवाज बंटी हुई है. ऐसे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी संघों का विलय कर एक ही संगठन बनाया जाए. इसके बाद निष्पक्ष चुनाव कराकर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा, ताकि वे पूर्व सैनिकों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें.
जिला महासचिव शैलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि सभी पूर्व सैनिकों को एक ही छत के नीचे कैंटीन, अस्पताल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने बताया कि पहले जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन के पास जमीन दी गई थी, जो काफी दूर है. ऐसे में सैनिकों की यह मांग है कि उन्हें जिला मुख्यालय बस स्टैंड के आसपास जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि सभी को सुविधा मिल सके.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन में ऐसे पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा जो पूर्व सैनिकों के लिए समर्पित होकर काम करें, न कि केवल अपनी पहचान बनाने के लिए. संगठन को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है.
वहीं पूर्व सैनिक उमेश तिवारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसे संगठन का निर्माण करना है, जिसके पदाधिकारी परहित को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करने वाले नेतृत्व का चयन ही पूर्व सैनिकों के भविष्य को मजबूत बनाएगा.
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों में जय गणेश पाठक, अभय कुमार सिंह, एसके सिंह, एच एस पाठक, जे एन सिंह, हरिशंकर सिंह, वीएम पाठक, वाई उपाध्याय, श्याम नारायण सिंह, डी एन सिंह, भोलानाथ पाठक, पीएस पाठक, सुरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सुमेर ठाकुर, शिव मंगल सिंह, जे पाठक, वाई पी सिंह, राम राज सिंह, विजेंद्र राय, राम राज सिंह, एसके ठाकुर, हरदेव सिंह, एस एन सिंह, अजय कुमार, अखिलेश कुमार पांडेय, मुन्ना कुमार सिंह, बरमेश्वर चौहान, रमेश सिंह, अवधेश गिरी, आर एन मिश्र, सुमेर ठाकुर, वशिष्ठ मुनि पाठक, श्याम नारायण सिंह, बिहारी चौबे, विजय शंकर चौबे, जय नारायण सिंह, अनंत ठाकुर, जय गणेश पाठक, जितेंद्र पांडेय, रामाशंकर मिश्र, गौरी शंकर दूबे, निर्माल कुमार गुप्ता, पीएस पाठक, यू एन आर्य, मदन दूबे, बी पाठक, हरेंद्र राय, वाई उपाध्याय, शिवमंगल सिंह, दयाशंकर यादव, अरुण कुमार सिंह, एसबी राय आदि शामिल रहे.






.png)












0 Comments