बताया कि मामले में अभी अनुसंधान जारी है. उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
- रविवार रात पुलिस की कार्रवाई, भोजपुर व यूपी निवासी समेत एक स्थानीय युवक हिरासत में
- पुलिस ने कहा—जांच जारी, जल्द किया जाएगा पूरे मामले का खुलासा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के गाय घाट दियारा में किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद यह सफलता मिली है.
इस बाबत मिली जानकारी अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक हार्वेस्टर मालिक शामिल है, जो भोजपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश निवासी एक खलासी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं, स्थानीय थाना क्षेत्र के बिसुपुर गांव से भी एक युवक की गिरफ्तारी की गई है.
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बैठा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अभी अनुसंधान जारी है. उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या के पीछे कोई साजिश या पुराना विवाद तो नहीं है. पुलिस टीम अन्य संदिग्धों की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है.
गौरतलब है कि शनिवार की देर रात गेहूं कटवाने गए किसान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.






.png)











0 Comments