वीडियो : पेड़ से उल्टा लटकाकर पिटाई मामले में एसपी ने दिए जांच के निर्देश, 33 लोगों पर केस दर्ज ...

बताया कि इसी बीच उनकी मां ने खटपट की आवाज सुनी और शोर मचाया तो उनकी आवाज सुनकर हम सब बाहर निकले और देखा कि रवि कुमार वाहनों के पार्टस चोरी करके ले जा रहा है. उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा जिसके बाद उसकी पिटाई की गई. 





                               


- चोरी के शक में युवक को दी गई तालिबानी सजा, बाल-मूंछ भी मूंडे
- वीडियो सामने आते ही हरकत में आई पुलिस, 18 नामजद समेत 15 अज्ञात पर प्राथमिकी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने के बाद बुधवार की सुबह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घायल को पुलिस सोमवार को स्वयं इलाज के लिए ले गई थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस चली गई. परिजनों के प्रयास और एसपी के निर्देश पर बुधवार की दोपहर इस मामले में 18 नामजद तथा 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
घटना में पीटे गए युवक रवि कुमार का कहना है कि इन दिनों गेहूं की कटनी चल रही है और वह अनुसूचित बस्ती के रास्ते से होकर अपने खेतों की ओर जा रहे थे तभी बस्ती में कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारने-पीटने लगे. इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो सिर के बाल और मूंछ को आधा मूंड दिया गया तथा पेड़ पर लगभग 45 मिनट तक उल्टा लटका कर बेहरमी से पीटा गया. 
रवि कुमार, पीड़ित


दूसरी तरफ घटना के आरोपी पक्ष का कहना है कि युवक को इस लिए पीटा गया क्योंकि उसने आधा दर्जन गाड़ियों के पार्ट्स और एक गाड़ी की बैटरी चोरी की थी. रात को खटपट की आवाज सुनकर लोग जागे तो उक्त युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया. बाद में इस बात की सूचना युवक के परिजनों को दी गई लेकिन जब वह नहीं आए तो फिर आरोपी को पेड़ से उल्टा लटका कर पीटा गया.
इसी पेड़ से लटकाकर पीटा गया

डायल-112 की टीम ने पहुंचाया था अस्पताल, बुधवार तक जांच को नहीं पहुंची पुलिस

पीड़ित युवक के पिता बसावन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उनको नहीं हुई थी बाद में किसी ने डायल 112 की टीम को फोन किया जिसके बाद टीम उनके पुत्र को लेकर अस्पताल पहुंची और वहां से उन्हें सूचना दी गई कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके बाद वह लोग पहुंचे.
बसावन सिंह 

पीड़ित युवक के पिता का दर्द : "मन करता है आत्महत्या कर लूं"

पीड़ित युवक के पिता बसावन सिंह ने रोते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें काफी मानसिक आघात पहुंचा है. सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हनन हुआ है और समाज में वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं हैं. कभी-कभी तो यह इच्छा होती है की वह आत्महत्या कर लें. 
सुनील कुमार राम

रात दो बजे पकड़ा गया युवक, चोरी के सामान हुए बरामद तो की पिटाई

अनुसूचित बस्ती के निवासी सोनू कुमार राम ने बताया कि उनके यहां सात वाहन हैं. रविवार की रात तकरीबन 2 बजे रवि कुमार ने छह वाहनों के सामान चुरा लिए थे और कुछ को अपने घर पहुंचा दिया था. सोनू ने बताया कि इसी बीच उनकी मां ने खटपट की आवाज सुनी और शोर मचाया तो उनकी आवाज सुनकर हम सब बाहर निकले और देखा कि रवि कुमार वाहनों के पार्टस चोरी करके ले जा रहा है. उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा जिसके बाद उसकी पिटाई की गई.

ये बनाए गए हैं आरोपी :

मामले में गुरुदास मठिया निवासी राजू राम, प्रेम राम तथा मधु राम तीनों पिता रामनाथ राम, राकेश राम पिता-राजू राम, अजीत, अंजनी तथा रचि तीनों पिता मधु राम, सुनील तथा निरहू दोनों पिता प्रेम राम, कुलबीर तथा गोलू दोनों पिता बहु राम, गणेश राम पिता-बिकाऊ राम, रामाशंकर राम पिता-राजाराम राम, रामनाथ राम पिता-स्व. मोती लाल राम के अतिरिक्त प्रकाश राम, तारकेश्वर राम, राजकुमार राम तथा कोटवा नारायणपुर (कोरण्टाडीह, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) निवासी अनिल राम और 10-15 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

कानून को हाथ में लेने का हक किसी को नहीं : पूर्व लोक अभियोजक 

इस तरह का मामला निंदनीय है और विधि व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है. देश में कानून का राज है. यहां किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करेगी.

नंद गोपाल प्रसाद
पूर्व लोक अभियोजक,
व्यवहार न्यायालय बक्सर
शुभम आर्य, एसपी

मामले की करा रहे हैं जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. पीड़ित व्यक्ति तथा जिन लोगों ने मारपीट की है उनकी भी पहचान लगभग हो चुकी है. सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी. मामला अभी पूरा स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन ग्रामीणों का कहना है की चोरी करने पर व्यक्ति के साथ मारपीट की गई. बाकी इसमें और कोई मामला संज्ञान में आता है तो उसके भी जांच की जाएगी.

शुभम आर्य,
एसपी, बक्सर
वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments