वीडियो : अंबेडकर जयंती पर बक्सर में बहुजन सेना की गरज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान ..

उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को केंद्र में रखते हुए शिक्षा को सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज सशक्त बनता है और आगे बढ़ता है.






                               

  • अनिल कुमार का सियासी प्रहार, सांसद-विधायक के कार्यकाल पर उठाए सवाल
  • शिक्षा को बताया सबसे बड़ी ताकत, बहुजनों की आवाज बुलंद करने का आह्वान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार की संध्या नगर भवन में B-S4 (बहुजन सेना) के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह के जरिए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने बक्सर में बहुजन सेना की मजबूत एंट्री का संकेत दिया.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार मौजूद रहे. उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को केंद्र में रखते हुए शिक्षा को सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज सशक्त बनता है और आगे बढ़ता है.


इस दौरान मैट्रिक और इंटर में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. साथ ही कुछ शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों को भी उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मान दिया गया. सम्मान पाकर छात्रों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

अपने संबोधन में अनिल कुमार ने बक्सर के सांसद और विधायक के कार्यकाल पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता यह देख रही है कि जिन वादों के साथ ये जनप्रतिनिधि आए थे, वे अब झूठे साबित हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बक्सर के विकास का कोई ठोस कार्य जमीन पर नजर नहीं आता.


उन्होंने कहा कि वह पहले भी बक्सर के लिए कार्य करते रहे हैं और आगे भी बहुजन समाज के हित में लगातार काम करते रहेंगे. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उनके रक्त का एक-एक कतरा बक्सर और यहां की जनता के लिए समर्पित है.

बक्सर में बहुजन सेना का यह पहला बड़ा आयोजन रहा, जिसे संगठन की ताकत और आगामी सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. कार्यक्रम में अभिमन्यु कुशवाहा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments