अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में माल्यार्पण, बाबा साहेब के विचारों को बताया प्रासंगिक ..

कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे, और समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारा स्थापित करें.






                               



  • अंबेडकर चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
  • सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : अंबेडकर जयंती के अवसर पर बक्सर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे, और समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारा स्थापित करें.

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने संघर्ष और ज्ञान के बल पर समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने का काम किया और संविधान के माध्यम से सभी को समान अवसर प्रदान किया. आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में काम करें.

इस अवसर पर कामेश्वर पांडेय, लक्ष्मण उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, पूर्व प्रदेश संगठन सचिव कामेश्वर पांडेय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments