योजना के तहत ग्राहक पहले ही सोने का रेट फिक्स कर सकते हैं. खास बात यह है कि यदि आगे कीमत घटती है तो ग्राहक को कम रेट का लाभ मिलेगा, जबकि कीमत बढ़ने पर बुकिंग के समय का रेट ही लागू होगा. यानी हर स्थिति में ग्राहक फायदे में रहेंगे.
![]() |
| तनिष्क में खरीदारी करते लोग |
- 25% देकर ज्वेलरी बुक, रेट फिक्स कर ग्राहकों को डबल फायदा
- बैंक डिस्काउंट और मेकिंग चार्ज छूट से बाजार में उत्साह चरम पर
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर से पहले शहर में सोने की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ज्योति चौक स्थित Tanishq शोरूम इन दिनों ग्राहकों से खचाखच भरा हुआ है. आकर्षक प्री-बुकिंग योजना, बैंक ऑफर्स और भारी छूट के चलते यहां खरीदारी की होड़ मच गई है, जिससे यह शोरूम शहर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है.
शोरूम में ग्राहकों को केवल 25 प्रतिशत राशि जमा कर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी बुक करने की सुविधा मिल रही है. इस योजना के तहत ग्राहक पहले ही सोने का रेट फिक्स कर सकते हैं. खास बात यह है कि यदि आगे कीमत घटती है तो ग्राहक को कम रेट का लाभ मिलेगा, जबकि कीमत बढ़ने पर बुकिंग के समय का रेट ही लागू होगा. यानी हर स्थिति में ग्राहक फायदे में रहेंगे.
इस ऑफर को और खास बना रहा है (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) का क्रेडिट कार्ड ऑफर. इसके तहत 1 लाख रूपये की खरीदारी पर 4 हजार रूपये और 2.5 लाख रूपये की खरीदारी पर 7,500 रूपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह ऑफर 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मान्य है और केवल ज्वेलरी खरीद पर लागू है.
स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय के अनुसार, 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति ग्राम सोने पर 201 रूपये का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही मेकिंग चार्ज पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका मिल रहा है.
इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को बेहतर मूल्य पर बदलकर नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं. अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर यह ऑफर खरीदारी के साथ-साथ निवेश के लिहाज से भी बेहद लाभकारी साबित हो रहा है. यही वजह है कि इन दिनों तनिष्क शोरूम बक्सर के बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.






.png)










0 Comments