हेरिटेज विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट, टॉपर्स ने लहराया परचम ..

कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रमाण है. उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी.






                               


- सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 में अर्जुनपुर स्कूल ने रचा नया कीर्तिमान

-  टॉपर्स अंबरीश आनंद पाठक और आशीष राज ने प्राप्त किए 94% अंक

बक्सर टॉप न्यूजबक्सर : जिले के अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया. इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां सभी छात्र सफल घोषित हुए और किसी को भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ा.

सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों ने न सिर्फ पिछली उपलब्धियों को दोहराया, बल्कि उससे आगे बढ़ते हुए नए मापदंड स्थापित किए. विद्यालय के टॉपर्स में अंबरीश आनंद पाठक और आशीष राज ने 94% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, स्वस्तिका राय ने 93.2%, कस्तूरी मिश्रा ने 91.4% और नमन पाण्डेय ने 91.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रमाण है. उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी.

प्राचार्या डॉ सुषमा कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की लगन और शिक्षकों के समर्पण का यह परिणाम है. उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प दोहराया.

वहीं, निदेशक डॉ प्रदीप पाठक ने इसे विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है.

विद्यालय परिसर में परिणाम को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा. हेरिटेज परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.















Post a Comment

0 Comments