देर रात तक लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली. मंच पर एक ओर चैता गीतों की मधुर प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया, तो दूसरी ओर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व को लेकर समाज को जागरूक किया.
- हजारों की भीड़ में रातभर झूमे लोग, बलिया-छपरा के कलाकारों ने बांधा समां
- डॉ. मनोज यादव बोले— गांव-गांव तक पहुंचे शिक्षा, तभी साकार होगा बाबा साहब का सपना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के चौसा नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श उच्च विद्यालय मैदान में गुरुवार की रात आयोजित दुगोला चैता कार्यक्रम अंबेडकर जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक उत्सव के साथ सामाजिक जागरूकता का बड़ा मंच बन गया, जहां हजारों की भीड़ उमड़ी और लोकगीतों के बीच शिक्षा का संदेश भी बुलंद हुआ.
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देर रात तक लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली. मंच पर एक ओर चैता गीतों की मधुर प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया, तो दूसरी ओर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व को लेकर समाज को जागरूक किया.
कार्यक्रम का नेतृत्व बक्सर थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री एवं पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया. उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. आर. के. पांडेय, दरोगा राम एवं स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान आयोजकों ने अतिथियों को पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया.
सांस्कृतिक मंच पर उत्तर प्रदेश के बलिया से आए लोक कलाकार कमलेश देहाती और छपरा की गायिका मनीषा राज ने चैता गायन से ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान उत्सव में तब्दील हो गया. उनके सुरों पर दर्शक रातभर झूमते रहे और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा.
अपने संबोधन में डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब का सबसे बड़ा योगदान शिक्षा का अधिकार है और उनके सपनों का भारत तभी बनेगा जब हर गांव तक शिक्षा पहुंचेगी. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जरूर शिक्षित करें और समाज में जागरूकता फैलाएं.
वहीं प्रो. आर. के. पांडेय ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है और यही समाज को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाती है.
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया. उपस्थित लोगों में बलिराम (बसपा बिहार प्रभारी), हरिहर मेहरा (बसपा जिला प्रभारी, बक्सर), विजय राम (बसपा प्रखंड अध्यक्ष), सुरेश यादव (मुखिया), सुशील यादव (मुखिया), प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव, शिववचन यादव, रामाशीष कुशवाहा (अध्यक्ष, कुशवाहा महासभा), द्वारिका मुशहर, भोला मुशहर, सीताराम मुशहर, जोगिंदर यादव, शिवशंकर राम, बजरंगी मास्टर, रामप्रवेश राजभर, जंग बहादुर राम, रविंद्र नाथ, सत्यनारायण राम, कन्हैया उपाध्याय, उमाशंकर यादव, रमाशंकर यादव, लक्ष्मण पासवान, लक्ष्मण रजक, ज्योति यादव, बड़क यादव, अजीत यादव, डॉ रामबचन सिंह, राकेश गुप्ता, अरविंद यादव, लाल जी यादव, शिवानंद यादव, सुनील कुमार यादव, गोविंद खरवार, अरविंद राम, संजय राम, सनोज गोंड, नसीम साईं, असलम साईं, दिलबहार चौधरी, राधेश्याम चौधरी, मुन्ना चौधरी, शंभू चौधरी, कन्हैया मालाकार, सुनील मालाकार, मुन्ना खरवार, भोला चौधरी, केशव व्यास, लाल बच्चन व्यास, चिखुरी व्यास, एहसान अहमद, प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, संजय सिंह, अधिवक्ता रामलखन पाल, सुनील कुमार सहित हजारों लोग मौजूद रहे.






.png)












0 Comments