ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. लोग सोने और डायमंड के आकर्षक डिजाइनों वाले गहनों को पसंद कर रहे हैं और समय से पहले बुकिंग कर सुविधा का लाभ उठा रहे हैं.
- शादी-विवाह सीजन को लेकर ग्राहकों में उत्साह, पसंदीदा गहने पहले से कर रहे बुक
- डायमंड ज्वेलरी पर 25% छूट का ऑफर, आकर्षक डिजाइनों ने बढ़ाई बाजार की रौनक
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: अक्षय तृतीया और आने वाले शादी-विवाह के सीजन को लेकर शहर के सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है. इसी क्रम में गंगाराम मदन प्रसाद झुनबाबू सर्राफ में गहनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जहां ग्राहक अपनी पसंद के जेवर अग्रिम राशि देकर पहले से सुरक्षित कर रहे हैं.
दुकान में इन दिनों ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. लोग सोने और डायमंड के आकर्षक डिजाइनों वाले गहनों को पसंद कर रहे हैं और समय से पहले बुकिंग कर सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. खास बात यह है कि डायमंड ज्वेलरी में लगे हीरों के मूल्य पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
यहां हर सीजन और अवसर के अनुसार नए-नए डिजाइन के गहने उपलब्ध हैं, जो आधुनिकता और परंपरा का बेहतरीन मेल प्रस्तुत करते हैं. इसके साथ ही 92.5 प्रतिशत शुद्धता वाले चांदी के फैंसी जेवर, बर्तन, मूर्तियां और सिक्के भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, जो खास अवसरों के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं.
दुकान के प्रोपराइटर अशोक सर्राफ ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल है और ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते एडवांस बुकिंग में लगातार तेजी आ रही है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रेंज और डिजाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें.






.png)











0 Comments