पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संतोष पाठक को टिकट, विजय मिश्र ने दी बधाई ..

कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा को प्रचंड समर्थन देगी.

संतोष पाठक को शुभकामनाएं देते विजय मिश्र 





                               


  • कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नेता को मिली अहम जिम्मेदारी
  • विकास के मुद्दे पर भाजपा को मिलेगा प्रचंड समर्थन : विजय मिश्र 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चौंरंगी विधानसभा सीट से बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव निवासी संतोष पाठक को उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेता विजय मिश्र ने बुधवार को उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी. इस खबर के बाद जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है.

भाजपा नेता विजय मिश्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी ने संतोष पाठक के नाम पर मुहर लगाई है. खास बात यह है कि संतोष पाठक हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अब उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बक्सर से जुड़ाव होने के कारण स्थानीय लोगों में भी इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह है.

विजय मिश्र ने अपने बयान में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा को प्रचंड समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि संतोष पाठक एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझते हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है. पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में चौंरंगी सीट पर भाजपा मजबूत प्रदर्शन करेगी.

इस घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल के चुनावी समीकरणों में भी हलचल तेज हो गई है और भाजपा ने अपनी रणनीति को और धार देना शुरू कर दिया है.













Post a Comment

0 Comments