वीडियो : बक्सर में जन सुराज का बड़ा संगठन विस्तार, बजरंगी मिश्र बने जिलाध्यक्ष ..

कहा कि जन सुराज तेजी से एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी.

 

बजरंगी मिश्र को नियुक्ति पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष 





                               


- नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प
- 15 दिनों में जिला कमिटी गठन का निर्देश, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने भी रखी अपनी बात

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : एनएच 922 स्थित एक निजी सभागार में बुधवार को जन सुराज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले के संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. इस दौरान बजरंगी मिश्रा को बक्सर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. साथ ही जिला सलाहकार समिति और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई. कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया.

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शाहाबाद क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी जिला कमिटी का गठन कर उसकी सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपनी होगी.

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज को जिला से लेकर गांव और पंचायत स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष की भूमिका में मजबूती से उभर रही है और पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे.

पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, जिन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, ने कहा कि जन सुराज तेजी से एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी.

घोषित पदाधिकारियों में महामंत्री रघुवर सिंह, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी विजय कुमार पाठक, महिला अध्यक्ष आशा देवी, मुख्य प्रवक्ता शंभू नाथ यादव, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट, किसान अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलू खरवार, अंबेडकर मंच अध्यक्ष जगदंबा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फैयाज खान, रीना शर्मा सहित अन्य शामिल हैं.

वहीं जिला सलाहकार समिति में कामेश्वर ओझा, रामायण सिंह, नागेंद्र प्रजापति, केशव राम और मकसूद खान को शामिल किया गया है. कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिद्ध नाथ राय, पदमा ओझा, धन्नू लाल, धनजी पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, विशेश्वर दुबे, धनंजय पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments