सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का रहने वाला है.
- वीडियो वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- पीड़ित ने दर्ज नहीं कराई प्राथमिकी, पुलिस बोली- खुद करेगी कार्रवाई
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 3 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया. आरोप है कि युवक गांव में चोरी की नीयत से घुसा था. आहट मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे पकड़ लिया. इसके बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का रहने वाला है.
वहीं, युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गांव में पहले से चल रही रंजिश के कारण युवक को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है.
पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन तो पुलिस स्वयं लेगी संज्ञान
इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है, लेकिन यदि वह आवेदन नहीं देता है तो पुलिस खुद संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी.
घटना के वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक लोग कानून को हाथ में लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे.
वीडियो :






.png)











0 Comments