ग्राम सुरक्षा को मजबूत बनाने की पहल, बक्सर में 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु..

कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, सुरक्षा प्रबंधन, सामाजिक जिम्मेदारियों और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी. इससे वे गांवों में बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे.

 





                               


  • किला मैदान में हुआ भव्य उद्घाटन, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राम रक्षा दल के जवान
  • विधायक आनंद मिश्र और संतोष कुमार निराला ने मानदेय व अधिकारों की मांग उठाने का दिया भरोसा

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर  : ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बक्सर के किला मैदान में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल के तत्वावधान में पंजीकृत ग्राम रक्षा दल के सिपाहियों के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक आनंद मिश्र, पूर्व मंत्री व विधायक संतोष कुमार निराला तथा प्रदेश महामंत्री कमलेश राय ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे ग्राम रक्षा दल के जवानों, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.

कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्द लाल राज ने की. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने और आपदा की स्थिति में सहयोग करने में ग्राम रक्षा दल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. ऐसे प्रशिक्षण शिविर जवानों को नई ऊर्जा और बेहतर कार्यक्षमता प्रदान करते हैं.

सदर विधायक आनंद मिश्र और पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम रक्षा दल की समस्याओं और मांगों को विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानदेय भत्ता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई जाएगी.

वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, सुरक्षा प्रबंधन, सामाजिक जिम्मेदारियों और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी. इससे वे गांवों में बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे.

कार्यक्रम में जिला महासचिव अरविंद कुमार, प्रवक्ता शांति दास पाठक, प्रभारी संजीत विजय, उपाध्यक्ष वरुण Kumar, मीडिया प्रभारी सुरेश सागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमा राज, अरुण कुमार, अनुग्रह कुमार, राजा बाबू, चंदन कुमार, शैलेश कुमार, डिम्पल कुमारी, साकेत कुमार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.














Post a Comment

0 Comments