बताया कि स्व. राम सुमेर लाल जी हमेशा समाजसेवा और धार्मिक कार्यों को प्राथमिकता देते थे. उनकी पुण्य स्मृति को जीवंत रखने के लिए हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं. 






                               

  • भक्ति के साथ मानवता की मिसाल, रोटी बैंक के माध्यम से गरीबों को कराया गया भोजन
  • प्रसाद वितरण समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : स्वर्गीय राम सुमेर लाल जी की तृतीय पुण्यतिथि पर परिवार द्वारा धार्मिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर प्रेरणादायक आयोजन किया गया. इस अवसर पर अखंड हरिकीर्तन के साथ-साथ रोटी बैंक के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला.

कार्यक्रम में आयोजित अखंड हरिकीर्तन के दौरान पूरा माहौल भक्ति रस में डूबा रहा. श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे और वातावरण में भगवान के नाम की गूंज सुनाई देती रही. वहीं दूसरी ओर, सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए परिवार के सदस्यों ने रोटी बैंक के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया, जिससे सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया.

इसके बाद भव्य प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संदेश दिया.

परिवार के सदस्यों ने बताया कि स्व. राम सुमेर लाल जी हमेशा समाजसेवा और धार्मिक कार्यों को प्राथमिकता देते थे. उनकी पुण्य स्मृति को जीवंत रखने के लिए हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं. इस बार भी अखंड हरिकीर्तन के साथ भोजन वितरण कर उनकी सोच और संस्कारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया.

भोजन वितरण के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी. रोटी बैंक के सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं.

इस अवसर पर स्व. राम सुमेर लाल जी की पत्नी सीता सिन्हा, पुत्र मनोज कुमार सिन्हा, गौरव सिन्हा, अमितेश कुमार सिन्हा, पुत्रवधू प्रियंका सिन्हा, पूजा सिन्हा और प्रिया सिन्हा उपस्थित रहीं. साथ ही पौत्री साक्षी सिन्हा तथा पौत्र सक्षम, आयुष, अर्श और शिवाय ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य जारी रहेंगे.