शुभ लग्न में “फर्नीचर बाजार” पर ऑफर्स की बारिश, खरीदारी का सुनहरा मौका ..

सेंचुरी, कोहिनूर, स्लीपवेल, मैगसन, त्रिवेणी और वैशाली जैसे नामी ब्रांड्स के उत्पाद उपलब्ध हैं. यहां सोफा सेट, पलंग, आलमीरा, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सियां, ऑफिस टेबल, कंप्यूटर टेबल, मूविंग चेयर और स्टील चेयर जैसी कई जरूरी वस्तुएं एक ही जगह मिल रही हैं.






                               


  • 0% ब्याज पर फाइनेंस और हर खरीद पर उपहार, मैरिज सीजन में बढ़ी रौनक
  • संचालक पिंकू पांडेय बोले—किफायती दाम में मिलेगा टिकाऊ और मॉडर्न फर्नीचर

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : लग्न और विवाह सीजन के बीच पी.पी. रोड स्थित “फर्नीचर बाजार” इन दिनों ग्राहकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां चल रहे विशेष ऑफर्स के तहत 0% ब्याज दर पर फाइनेंस, हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार और किफायती दामों पर आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बाजार में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है.

“फर्नीचर बाजार” के संचालक पिंकू पांडेय ने बताया कि शादी-विवाह के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए खास योजनाएं शुरू की गई हैं. दुकान में सेंचुरी, कोहिनूर, स्लीपवेल, मैगसन, त्रिवेणी और वैशाली जैसे नामी ब्रांड्स के उत्पाद उपलब्ध हैं. यहां सोफा सेट, पलंग, आलमीरा, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सियां, ऑफिस टेबल, कंप्यूटर टेबल, मूविंग चेयर और स्टील चेयर जैसी कई जरूरी वस्तुएं एक ही जगह मिल रही हैं.

आसान फाइनेंस से बढ़ी सहूलियत :
उन्होंने बताया कि 0% ब्याज पर फाइनेंस की सुविधा से ग्राहक बिना आर्थिक दबाव के अपनी पसंद का फर्नीचर खरीद सकते हैं. आसान किश्तों में भुगतान की यह व्यवस्था ग्राहकों के लिए काफी राहत देने वाली है. वहीं हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार और अतिरिक्त छूट इस ऑफर को और भी खास बना रही है.

किफायती दाम में टिकाऊ और आधुनिक फर्नीचर :
दुकान में उपलब्ध फर्नीचर आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ टिकाऊ भी हैं. ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए सभी उत्पाद किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें.

होम डिलीवरी और फोन पर जानकारी की सुविधा :
ग्राहकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है. इच्छुक ग्राहक 9546723489 और 8318228740 पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो समय के अभाव में बाजार नहीं पहुंच पाते हैं.

मैरिज सीजन में खरीदारी का बेहतरीन मौका :
त्योहारी और विवाह सीजन के चलते “फर्नीचर बाजार” में इन दिनों ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है. घर को सजाने-संवारने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. संचालक पिंकू पांडेय ने ग्राहकों से अपील की है कि इस शुभ लग्न के मौके पर चल रहे ऑफर्स का लाभ जरूर उठाएं और अपने घर को नया रूप दें.














Post a Comment

0 Comments