मुफ्त बिजली का सुनहरा मौका, ज्योति चौक पर सोलर कैंप में उमड़ी भीड़ ..

इस योजना के तहत 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. इससे आम उपभोक्ता अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाकर बड़ी बचत कर सकते हैं.






                               
  • पीएम सूर्य घर योजना के तहत लाखों की सब्सिडी की जानकारी दी गई
  • सोलर पैनल से 90% तक घट सकता है बिजली बिल, अधिकारियों ने किया जागरूक

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के ज्योति प्रकाश चौक के समीप बिजली कंपनी द्वारा आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैंप में आज लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. कैंप में लगभग 200 लोगों का आगमन हुआ, जहां योजना को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला.

इस कैंप में बिजली कंपनी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने मिलकर लोगों को सोलर पैनल लगाने के फायदे और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

कैंप में बताया गया कि भारत सरकार की इस योजना के तहत 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. इससे आम उपभोक्ता अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाकर बड़ी बचत कर सकते हैं.

मौके पर मौजूद विभिन्न सोलर एजेंसियों ने भी लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में करीब 90% तक की कमी संभव है. साथ ही इससे घर के तापमान में भी गिरावट आती है, जिससे गर्मी में राहत मिलती है.

इस दौरान सोलर एजेंसी के एरिया सेल्स मैनेजर राजन कुमार तिवारी ने बताया कि योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए लोग उनके मोबाइल नंबर 7488681966 पर संपर्क कर सकते हैं.

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जो भी उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, उन्हें विभाग की ओर से पूरा सपोर्ट, उचित सलाह और प्रक्रिया में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें.














Post a Comment

0 Comments