प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, गर्भवती की मौत पर वीके ग्लोबल अस्पताल में हंगामा ..

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपनी ओर से पूरी कोशिश करने की बात कही है.








                               




  • परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
  • अस्पताल प्रबंधन का दावा—महिला की हालत थी गंभीर, बचाने का किया गया पूरा प्रयास

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के वीके ग्लोबल अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपनी ओर से पूरी कोशिश करने की बात कही है.

मिली जानकारी के अनुसार बाबा नगर निवासी पवन मिश्रा की 25 वर्षीय पत्नी आभा मिश्रा को प्रसव के लिए सोमवार को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वहां महिला चिकित्सक की देखरेख में उन्होंने दिन में एक शिशु को जन्म दिया. प्रसव के कुछ ही समय बाद आभा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई.

परिजनों ने की अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग :

स्थिति गंभीर होते देख शाम करीब 7:15 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए वीके ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पहले से नाजुक थी महिला की हालत : डॉ वी के सिंह

वहीं, वीके ग्लोबल अस्पताल के निदेशक डॉ. वी. के. सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक निजी नर्सिंग होम में महिला चिकित्सक के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा था. वहां हालत खराब होने पर महिला को उनके अस्पताल लाया गया, तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सुविधा के तहत तत्काल इलाज शुरू किया गया और चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद महिला को बचाया नहीं जा सका. 














Post a Comment

0 Comments