दर्द से राहत अब बक्सर में, ‘रीता फिजियो सेंटर’ का शुभारंभ ..

बताया कि सेंटर में कमर व गर्दन दर्द, घुटने और जोड़ों की समस्या, पक्षाघात (पैरालिसिस) के रिहैबिलिटेशन, खेल के दौरान लगी चोटों के इलाज तथा सर्जरी के बाद मरीजों के रिहैबिलिटेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. 






                               


  • सिद्धनाथ घाट के समीप पूजा-अर्चना के साथ हुई शुरुआत, हुआ भव्य उद्घाटन
  • पैरालिसिस रिहैबिलिटेशन से लेकर स्पोर्ट्स इंजरी तक की मिलेगी आधुनिक सुविधा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर वासियों को अब कमर, गर्दन, घुटने और जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. सिद्धनाथ घाट के समीप सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ ‘रीता फिजियो सेंटर’ का शुभारंभ किया गया तथा शुक्रवार को इसका भव्य उद्घाटन हुआ सदर विधायक आनन्द मिश्र, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा फरीदी तथा जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद लोगों ने नए स्वास्थ्य केंद्र के लिए शुभकामनाएं दीं.

इसके पूर्व सोमवार को शुभारंभ के दौरान रामेश्वर नाथ मंदिर के विद्वान पंडित धनजी तिवारी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इस दौरान सेंटर के निदेशक डॉ. विकास कुमार पांडेय यजमान के रूप में मौजूद रहे. वहीं शुक्रवार को उद्घाटन के बाद विधायक तथा अन्य अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण किया और आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली.

डॉ. विकास कुमार पांडेय ने बताया कि शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ कर सेंटर की शुरुआत की गई है, जबकि इसका औपचारिक और भव्य उद्घाटनआज किया गया. 

उन्होंने बताया कि सेंटर में कमर व गर्दन दर्द, घुटने और जोड़ों की समस्या, पक्षाघात (पैरालिसिस) के रिहैबिलिटेशन, खेल के दौरान लगी चोटों के इलाज तथा सर्जरी के बाद मरीजों के रिहैबिलिटेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सलाह के जरिए मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जाएगा.

डॉ. विकास कुमार पांडेय ने आर्यभट्ट विश्वविद्यालय, पटना से बीपीटी की पढ़ाई की है और पूर्व में पारस हॉस्पिटल, पटना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अपॉइंटमेंट हेतु मोबाइल नंबर 8210766550 जारी किया गया है.

मौके पर तिलकधारी पांडेय, डॉ विकास पांडेय, आकाश राज, राकेश पांडेय, अरविंद पांडेय, डॉ एके सिंह, डॉ विनोद मिश्र, आनंद कुमार राय, डॉ आरपी सिंह, सुमन ठाकुर, पंकज ठाकुर, नियामतुल्लाह फरीदी मनोज राय, रवि शंकर राय, मनोज पांडेय, नागेंद्र यादव अशोक प्रजापति सोहराब, ओम जी यादव, विनय कुमार चौधरी, राजेश कुमार, भीम कुंवर, रवि मिश्र, भोला राय, शिवकुमार, रोहित, जगदीश यादव, हरे कृष्ण यादव, गोरख ठाकुर, रवि शंकर राय, रवि राज, राघवेंद्र उज्जैन, विश्वनाथ पासवान, रवि शंकर पांडेय, कृष्ण जी दुबे, अशोक मिश्र, मोहित सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे..














Post a Comment

0 Comments