वीडियो : मातृ दिवस पर तनिष्क में महिलाओं को मिला सम्मान, पौधा देकर बढ़ाया मान ..

कहा कि माताएं परिवार की मजबूती और संस्कारों की सबसे बड़ी नींव होती हैं. उनके त्याग और स्नेह की तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती. उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान को समाज की जिम्मेदारी बताया.






                               

  • माताओं के योगदान को बताया परिवार और समाज की सबसे बड़ी ताकत
  • ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर और विशेष छूट की भी दी जानकारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मातृ दिवस के मौके पर रविवार को ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में महिलाओं और माताओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान महिलाओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और समाज व परिवार में उनकी अहम भूमिका को सराहा गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्राहक और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल उत्साह और सम्मान से भर उठा.

कार्यक्रम के दौरान स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है. उन्होंने कहा कि माताएं परिवार की मजबूती और संस्कारों की सबसे बड़ी नींव होती हैं. उनके त्याग और स्नेह की तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती. उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान को समाज की जिम्मेदारी बताया.

वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने कहा कि तनिष्क लगातार महिलाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड के अनुरूप आकर्षक ज्वेलरी डिज़ाइन ग्राहकों तक पहुंचा रहा है. गुणवत्ता, भरोसे और बेहतर डिज़ाइन की वजह से तनिष्क ने ज्वेलरी बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने बताया कि ग्राहकों को कैरट मीटर के जरिए आभूषणों की शुद्धता जांचने की सुविधा भी दी जाती है.

उन्होंने जानकारी दी कि तनिष्क में पुराने आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है. बाजार से खरीदी गई 9 कैरट से अधिक शुद्धता वाली ज्वेलरी पर भी इस माह विशेष एक्सचेंज ऑफर के तहत शून्य प्रतिशत कटौती की सुविधा उपलब्ध है. साथ ही पुराने सोने से गोल्ड कॉइन लेने पर भी किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है.

स्टोर प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों के लिए पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और शुद्धता जांच जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं. विवाह सीजन को देखते हुए गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट भी दी जा रही है. ग्राहकों से इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की गई.

वीडियो : 















Post a Comment

0 Comments