वीडियो : त्रिमुहानी घाट पर लोगों को किया गया सतर्क, “बी-वॉरियर” टीम ने संभाला मोर्चा ..

बताया कि घाट के कई हिस्सों में अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे अनजान लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. उन्होंने लोगों से विशेष रूप से उस स्थान की ओर नहीं जाने की अपील की, जहां शनिवार को एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी.

 







                               


पूर्व सीआरपीएफ जवान रंजन राय ने चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान

रील बनाने और गहरे पानी के पास जाने से बचने की दी सलाह 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: त्रिमुहानी घाट पर हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद रविवार को “बी-वॉरियर” टीम के संयोजक एवं पूर्व सीआरपीएफ जवान रंजन राय अपनी सेवा वाहन और टीम के सदस्यों के साथ घाट पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को गंगा नदी के खतरनाक हिस्सों के प्रति जागरूक किया और सतर्क रहने की अपील की.

रंजन राय ने बताया कि घाट के कई हिस्सों में अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे अनजान लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. उन्होंने लोगों से विशेष रूप से उस स्थान की ओर नहीं जाने की अपील की, जहां शनिवार को एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी.

उन्होंने कहा कि आजकल कई युवक रील और वीडियो बनाने के लिए खतरा मोल ले लेते हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकता है. ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्रिमुहानी घाट को घूमने और पिकनिक स्थल के रूप में जरूर अपनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें.

रंजन राय ने बताया कि उनकी “बी-वॉरियर” टीम लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटी रहती है. सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ गंगा नदी में होने वाले हादसों को रोकने के लिए भी उनकी टीम लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में कमी लाई जा सके.

वीडियो: 















Post a Comment

0 Comments