कहा कि हर बच्चे को ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे उसकी मां को गर्व महसूस हो. उन्होंने माताओं के त्याग, संघर्ष और प्रेम को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए बच्चों से माता-पिता के प्रति हमेशा सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की.
- फाउंडेशन स्कूल में मातृ दिवस समारोह का भावनात्मक समापन
- बच्चों की प्रस्तुतियों और पुस्तिकाओं ने जीता अभिभावकों का दिल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : फाउंडेशन स्कूल के सभागार में रविवार को मातृ दिवस समारोह का भव्य और भावनात्मक समापन हुआ. सात मई से कक्षावार चल रहे इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनाओं को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया. समापन अवसर पर कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया. बच्चों के गीत, नृत्य, कविता पाठ और लघु प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बक्सर नगर परिषद की चेयरमैन रहीं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर बच्चे को ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे उसकी मां को गर्व महसूस हो. उन्होंने माताओं के त्याग, संघर्ष और प्रेम को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए बच्चों से माता-पिता के प्रति हमेशा सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की.
समारोह का सबसे आकर्षक केंद्र बच्चों द्वारा तैयार की गई स्वरचित पुस्तिकाएं रहीं. कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को समर्पित कविताएं और कहानियां लिखीं, जिन्हें सुंदर ढंग से संकलित कर प्रस्तुत किया गया. बच्चों की रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति को देखकर अभिभावक बेहद प्रभावित नजर आए. विद्यालय प्रबंधन ने इसे बच्चों की लेखन क्षमता और सृजनात्मक सोच को विकसित करने की अनूठी पहल बताया.
विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि अधिकांश कविताएं और रचनाएं बच्चों की पूर्णतः स्वरचित थीं. मंच से जब बच्चों ने अपनी रचनाओं का भावपूर्ण वाचन किया तो कई माताओं की आंखें नम हो गईं. उन्होंने कहा कि विद्यालय हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि बच्चों में प्रारंभिक उम्र से ही पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की समझ विकसित हो सके.
विद्यालय का सभागार अभिभावकों से खचाखच भरा रहा. माताएं अपने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देते देख गर्व से भर उठीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच आत्मीयता और सहयोग का सुंदर माहौल देखने को मिला.
समारोह के अंत में ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर मीना श्रीवास्तव, बंदना कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनुपमा पाठक, अनीता सिंह, आयशा खातून, चंचल श्रीवास्तव, पूजा देवी, रामायण राय, अजय तिवारी, राजीव पाठक और संजीव सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.






.png)













0 Comments