अभियान की नींव पिछले वर्ष नवंबर में की गई स्क्रीनिंग से पड़ी थी. उस दौरान संभावित लाभार्थियों की पहचान की गई थी और अब उन्हें टीकाकरण से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है.
![]() |
| कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता |

- 13 से 45 वर्ष की महिलाओं को लगाया जा रहा ‘गार्डासिल’ टीका
- 24 मई को फिर लगेगा शिविर, अधिक भागीदारी की अपील
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर में स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देते हुए रोटरी क्लब की ओर से पीपीसी कैंप के तहत सर्वाइकल वैक्सीनेशन एवं जागरूकता शिविर की शुरुआत की गई. साबित खिदमत हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता डॉक्टर दिलशाद आलम ने की, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, इस अभियान की नींव पिछले वर्ष नवंबर में की गई स्क्रीनिंग से पड़ी थी. उस दौरान संभावित लाभार्थियों की पहचान की गई थी और अब उन्हें टीकाकरण से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. डॉक्टर दिलशाद आलम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान का लाभ उठाएं और अपनी सेहत के प्रति सजग रहें.
एक डोज में जीवनभर सुरक्षा
शिविर में ‘गार्डासिल’ नामक सिंगल शॉट वैक्सीन दी जा रही है, जो 13 से 45 वर्ष की महिलाओं के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह टीका गर्भाशय के कैंसर से जीवनभर बचाव में सहायक हो सकता है. इसी वजह से सरकार भी स्कूल स्तर तक बच्चियों को इस टीके से जोड़ने की मुहिम चला रही है.
समाज और सरकार के सहयोग से सफल पहल
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस शिविर को लेकर डॉक्टर दिलशाद आलम ने सरकारी प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग मिला है. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक इसका लाभ पहुंच सके.
24 मई को फिर लगेगा शिविर
अभियान को आगे बढ़ाते हुए 24 मई को एक बार फिर शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोटरी के सदस्य और शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाएंगे. आयोजकों ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इस मुहिम से जुड़कर अपने परिवार और समाज को गंभीर बीमारी से सुरक्षित बनाने में योगदान दें.
अवसर पर आरएमओ डॉक्टर मनीष कुमार, अरुण कुमार सिंह, अरुण कुमार, राहुल कुमार, रोटरी सचिव साहिल, साबित रोहतास्वी और डॉक्टर खालिद रज़ा सहित कई लोग मौजूद रहे.





.png)











0 Comments