शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है. भर्ती एवं चयन प्रक्रिया बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के सौजन्य से संपन्न कराई जाएगी.
सुरक्षा गार्ड से लेकर जीटीओ तक के पदों पर चयन, 16 हजार से 40 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया, युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है. सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी SIS प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, एसएलवी और जीटीओ जैसे पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा.
जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्ड पद के लिए 16 हजार से 32 हजार रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 18 हजार से 34 हजार रुपये, एसएलवी के लिए 16 हजार से 26 हजार रुपये तथा जीटीओ पद के लिए 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है. भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.
भर्ती एवं चयन प्रक्रिया अलग-अलग तिथियों में जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित की जाएगी. 10 जून को नगर थाना परिसर बक्सर, 11 जून को इंडस्ट्रियल थाना परिसर बक्सर तथा 12 जून को मुफस्सिल थाना परिसर में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. इसके अलावा 17 जून को इटाढ़ी थाना परिसर और 22 जून को सिकरौल थाना परिसर में भर्ती शिविर लगाया जाएगा.
सभी भर्ती शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है. भर्ती एवं चयन प्रक्रिया बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के सौजन्य से संपन्न कराई जाएगी.
आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8271154200 पर संपर्क कर सकते हैं. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अभियान बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.
वीडियो :







.png)








0 Comments