जिले में खोली जाएगी भोजपुरी मानव ऊर्जा संगठन की शाखा ..


कहा कि, मैं वर्षों से भोजपुरी राज्य का गठन करने का मांग करते आ रहा हूं और कई जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया लेकिन, अब जिला स्तर पर भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए संगठन की जरूरत महसूस की है जो जिले स्तर पर एक स्वरूप खड़ा किया जाएगा. 

 





- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. एन. चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
- कहा, पूरे बिहार बिहार जिले में खोली जाएगी शाखा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एन. चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बहुत जल्द भोजपुरी मानव ऊर्जा  संस्था का गठन होने जा रहा है. पूरे बिहार प्रदेश में एक संगठन की शाखा खोली जाएगी तथा भोजपुरी भाषा को समृद्ध करने के लिए व्यापक तैयारियां की जाएगी. 




उन्होंने कहा कि, मैं वर्षों से भोजपुरी राज्य का गठन करने का मांग करते आ रहा हूं और कई जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया लेकिन, अब जिला स्तर पर भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए संगठन की जरूरत महसूस की है जो जिले स्तर पर एक स्वरूप खड़ा किया जाएगा. आज तक इसे उपेक्षित किया गया है इस भाषा को समृद्ध बनाने के लिए बिहार उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड के प्रदेशों में दौरा किया जाएगा. प्रदेश एवं हर जिले में संगठन का स्वरूप खड़ा किया जाएगा. श्री चौबे ने सवाल किया कि मॉरीशस सहित कई देशों में भी भोजपुरी भाषा प्रचलन में है. आज तक यह भाषा क्यों उपेक्षित हैं? स्कूल एवं कॉलेज में इसे हर पाठक्रम में लाने की जरूरत है. अप्रैल माह से उत्तर प्रदेश भोजपुरी मानव ऊर्जा संस्था का गठन कर स्वरूप में लाया जाएगा और भोजपुरी राज्य का बनारस में राजधानी बनाने की मांग केंद्र से रखी जायेगी.










Post a Comment

0 Comments