जिला कांग्रेस के सभी गुटों करेंगे एक, मजबूती से लड़ेंगे 2024 और 2025 का चुनाव : सदर विधायक

कहा कि पार्टी में भले कितने ही गुट हो लेकिन सबको एक करके 2024 और 2025 के चुनाव की तैयारी की जाएगी. वहीं जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी में सब एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं.


 




 

- कार्यकर्ता सम्मान समारोह के द्वारा कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन 
- मौजूद रहे कांग्रेस के नए तथा पुराने कार्यकर्ता, नए जिलाध्यक्ष किया सबका स्वागत

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. पिछले दिनों जहां भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर  इस तैयारी का आगाज़ किया था वहीं, अब कांग्रेस ने भी कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित कर पार्टी के नए-पुराने व कई गुटों में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है.  


दरअसल, नए जिलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह  का आयोजन नगर के मेन रोड स्थित कृष्णा सिनेमा हॉल परिसर में किया गया. मौके पर मौजूद सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि पार्टी में भले कितने ही गुट हो लेकिन सबको एक करके 2024 और 2025 के चुनाव की तैयारी की जाएगी. वहीं जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी में सब एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्र, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम वरिष्ठ नेता अनिल कुमार त्रिवेदी प्रमोद कुमार ओझा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंच संचालन डॉ स्नेहाशीष वर्धन ने किया.

इसके पूर्व नवनियुक्त अध्यक्ष डा पांडे पटना से श्रमजीवी एक्सप्रेस से बक्सर स्टेशन पर उतरे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जोशो-खरोश के साथ फूल मालाओं उनका से स्वागत करते हुए पूरे नगर में एक लंबी गाड़ी के काफिले के साथ जूलूस निकाला गया. जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा. कार्यक्रम में एनएसयूआई नेता ईशान त्रिवेदी के साथ सैकड़ों युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम एवम माला से सम्मानित किया गया. सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम एवं जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रज किशोर पांडेय, कामेश्वर पांडेय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामनारायण, कमलेश पाल, जय राम राम, सत्येंद्र ओझा, अनुराग राज त्रिवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, वीरेंद्र राम ,अनिल उपाध्याय, प्रभाकर ओझा, प्रशांत पूजा, राजू वर्मा,  अभय मिश्रा, मनोज उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, त्रियुगी मिश्रा, फारुख खान, रामजतन यादव, राजू पांडेय, वकील यादव, दीपक, गोलू, अभिषेक, वकील यादव, सुरजीत, कुंभकरण, राजनारायण दुबे, सत्यानंद मिश्रा, विद्यापति तिवारी, राजारमन पांडेय, रेडक्रॉस के सत्यदेव जी, महिला कांग्रेस की साधना पांडेय, व्यवसायी राजू कुमार, सुरेश प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंकटेश चौबे, तारकेश्वर पाठक, महेंद्र चौबे, अरुण जी, चंद्रशेखर पाठक, सत्यदेव ओझा, हरि शंकर यादव, सरजू यादव, जगदीश सिंह विमलेश पाठक सहित हजारों लोग शामिल हुए.

वीडियो : 










Post a Comment

0 Comments