होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विशेष अशोक वर्धन को मिला सम्मान ..

सम्मान मिलने के बाद डॉ विशेष अशोक वर्धन ने कहा कि उनकी निष्ठा सेवा भाव और अनुकूल स्वास्थ्य परिणाम के साथ जनता जनार्दन की सेवा करने का परिणाम उन्हें मिला है. 








  • -माँ दुर्गा विशेष होम्यो केयर देवकुली के संचालक हैं डॉ विशेष अशोक वर्धन
  • -आरोग्य गुरु पत्रिका के द्वारा दिया गया होमियो सेवा सम्मान

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मां दुर्गा विशेष होमियो केयर देवकुली के संचालक डॉ विशेष अशोक वर्धन को होम्योपैथिक सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय हिंदी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका "आरोग्य गुरु" के द्वारा विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

चिकित्सा सेवा के शुरुआत के कुछ महीनों में ही डॉ विशेष को सम्मानित किया गया है. सम्मान मिलने के बाद डॉ विशेष अशोक वर्धन ने कहा कि उनकी निष्ठा सेवा भाव और अनुकूल स्वास्थ्य परिणाम के साथ जनता जनार्दन की सेवा करने का परिणाम उन्हें मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि इस सम्मान के मिलने के बाद उन्हें देवकुली, ब्रह्मपुर और आस पास के लोगों के बधाई सन्देश लगातार प्राप्त हो रहे हैं.











Post a Comment

0 Comments