बदल गए बक्सर के डीडीसी और सदर एसडीएम ..

वर्तमान में बक्सर के उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल हैं. तथा अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में धीरेन्द्र कुमार मिश्रा अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन दोनों पदाधिकारियों का बक्सर में कार्यकाल बेहद सफल रहा और उन्होंने अपनी सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन भी किया.









                                           





- आकाश चौधरी बने नए उप विकास आयुक्त
- अविनाश कुमार को मिली सदर अनुमंडल की जिम्मेदारी


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बक्सर डीडीसी एवं एसडीम की प्रोन्नति हो जाने के बाद अब उनके स्थान पर नए पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. जबकि इन दोनों अधिकारियों का पदस्थापन अभी नहीं हुआ है. ऐसे में फिलहाल वह पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे. जबकि नए पदाधिकारी जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे.

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा सूचना के मुताबिक 2021 बैच के अधिकारी समस्तीपुर के रोसड़ा में बतौर एसडीएम कार्यरत आकाश चौधरी को बक्सर का नया उप विकास आयुक्त यानी कि डीडीसी बनाया गया है. जबकि बांका के अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार को बक्सर सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.

वर्तमान में बक्सर के उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल हैं. तथा अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में धीरेन्द्र कुमार मिश्रा अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन दोनों पदाधिकारियों का बक्सर में कार्यकाल बेहद सफल रहा और उन्होंने अपनी सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन भी किया. कुछ दिन पूर्व ही सरकार के द्वारा दोनों पदाधिकारियों की प्रोन्नति की घोषणा की गई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों पदाधिकारियों को जल्द ही नए जिलों में अपर समाहर्ता या उप विकास आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी मिलेगी.









Post a Comment

0 Comments