बबलू यादव बने राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

पूर्व में युवा राजद के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में संगठन ने जिले में मजबूत पकड़ बनाई थी. पार्टी ने उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है. 
सांसद सुधाकर सिंह के साथ बबलू यादव (फ़ाइल इमेज)









                                           




  • पार्टी नेतृत्व के फैसले पर जताया आभार
  • युवा राजद को नई ऊंचाई देने वाले नेता को मिली नई जिम्मेदारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह सासाराम रोहतास प्रभारी बबलू यादव को राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बक्सर राजद में खुशी की लहर है. इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण कुमार चंदन, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव के प्रति बक्सर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है.

बबलू यादव पूर्व में युवा राजद के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में संगठन ने जिले में मजबूत पकड़ बनाई थी. पार्टी ने उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि बबलू यादव के नेतृत्व में बक्सर किसान प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत और धारदार बनेगा.

बबलू यादव को बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, वरिष्ठ नेता गणपति मंडल, लाल बाबू यादव, पप्पू यादव, बद्री सिंह, अखिलेश यादव, चंदन सिंह, प्रदीप केसरी, विवेक यादव, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधीर गुप्ता, अरविंद आजाद, अजीत राय, त्रिलोकी खरवार, विकास यादव, महावीर राम, विमल गोंड, संजय यादव, चंदन राम, सुमन कुमार, रवि कुमार, चंदन गोंड, एकता यादव, सलोनी यादव, रानी ठाकुर और पूजा कुमारी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं.

सभी ने बबलू यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई.










Post a Comment

0 Comments