कहा कि कोई भी अध्यक्ष अध्यक्ष तब ही है जब उसके कार्यकर्ता उसके साथ हो. उन्होंने कहा कि आज पूरे जिले से मातृ शक्ति पहुंची हुई हैं जिनका सम्मान किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम विधानसभा चुनाव का आगाज है.
- महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने आयोजित किया सम्मान समारोह
- जिले भर से पहुंची महिला कार्यकर्ता रही कार्यक्रम में मौजूद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कंचन देवी के द्वारा नगर के बंगला घाट स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन मौजूद रहे. कार्यक्रम में जिले भर से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पक्की कराने के लिए मजबूती से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया.
मौके पर कंचन देवी ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तथा उनकी ताकत को पार्टी की मजबूती बताया. उन्होंने कहा कि कोई भी अध्यक्ष अध्यक्ष तब ही है जब उसके कार्यकर्ता उसके साथ हो. उन्होंने कहा कि आज पूरे जिले से मातृ शक्ति पहुंची हुई हैं जिनका सम्मान किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम विधानसभा चुनाव का आगाज है.
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के विकास, स्वाबलंबन एवं प्रतिष्ठा में कैसे योगदान दिया है यह इस कार्यक्रम स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की नीतीश सरकार ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है उसे देखते हुए आज मातृशक्ति एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी शक्ति के साथ एक बार फिर एनडीए सरकार को लाने के लिए संकल्पित हैं.
मौके पर महिला मोर्चा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक, जिला उपाध्यक्ष मीना कुशवाहा और इंदू देवी, जिला मंत्री ओम ज्योति भगत और सुधा गुप्ता, युवा मोर्चा की युवती प्रदेश प्रभारी वंदना भगत, भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह, वर्षा पांडेय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री,
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय राम, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदलाल पंडित, चौसा ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष राजा राय के साथ ही दीपक पांडेय, रूपेश कुमार, तारामुनी देवी, रेखा वर्मा, प्रिया राय, ऊषा चौबे, प्रमिला पांडेय, रुक्मणि पांडेय, वंदना चौबे, किरण जायसवाल, रम्भा पटेल, ऊषा देवी, रीता देवी समेत काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही. पूरा सभागार खचाखच भरा रहा.
वीडियो :
0 Comments