डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह का आकस्मिक निधन ..

बताया कि पूर्व में उन्हें कैंसर था. हालांकि कैंसर से वे स्वस्थ हो गए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

 





                                         




दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
बक्सर में शोक की लहर, अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने जताया दुख

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है. दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शनिवार की शाम करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. निधन के तात्कालिक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. उनके पुत्र शिवांग विजय सिंह के मोबाइल फोन से राजपरिवार के नजदीकी मुमताज ने बताया कि पूर्व में उन्हें कैंसर था. हालांकि कैंसर से वे स्वस्थ हो गए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

महाराज चंद्रविजय सिंह के निधन की खबर मिलते ही पूरे बक्सर जिले में शोक की लहर दौड़ गई. डुमरांव राजपरिवार को ऐतिहासिक धरोहर और परंपराओं का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में उनके आकस्मिक निधन को बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है. 

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है. रोटरी अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम, रेडक्रॉस सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ राजेश मिश्रा और डॉ राजीव झा ने शोक जताया. वहीं कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर एके सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भी दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है.










Post a Comment

0 Comments