वीडियो : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका जोश का बिगुल ..

पूरे शहर का माहौल ऊर्जा और उमंग से भरा रहा. जगह-जगह युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता से संवाद करते नजर आए. युवाओं ने लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है.
रैली निकालते युवा





                                         







  • घर-घर जाकर जनता से मांगा आशीर्वाद रूपी वोट 
  • शहर में गूंजा ‘कमल खिलाइए, आनंद मिश्र जी को जिताइए’ का नारा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ शहर के हरेक मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान चलाया. युवा कार्यकर्ता सुबह से ही टोली बनाकर गलियों और बस्तियों में उतरे और घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद रूपी वोट का समर्थन मांगा. उन्होंने जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी.

दिनभर पूरे शहर का माहौल ऊर्जा और उमंग से भरा रहा. जगह-जगह युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता से संवाद करते नजर आए. युवाओं ने लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है.

कार्यकर्ताओं ने गली-गली घूमकर विजय का शंखनाद किया और पूरे दमखम के साथ जनता के बीच नारे लगाए — “विकास के लिए, विश्वास के लिए — कमल खिलाइए, आनंद मिश्र जी को जिताइए!” इस नारे ने जनसंपर्क अभियान को जोश से भर दिया और हर ओर भाजपा समर्थक युवाओं की हुंकार गूंजती रही.

युवा मोर्चा के इस अभियान में कार्यकर्ताओं की अपार ऊर्जा और जनता का उत्साह साफ झलक रहा था. लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्र के प्रति विश्वास जताते हुए खुलकर समर्थन व्यक्त किया. युवाओं की यह पहल भाजपा के जनसंपर्क अभियान में नई ताकत के रूप में दिखी, जिससे पूरे शहर में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया.

वीडियो : 







Post a Comment

0 Comments