समारोह की मुख्य अतिथि बक्सर नगर परिषद की अध्यक्ष कमरून निशा होंगी, जो इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा भी हैं. उनके आगमन को लेकर विद्यालय परिवार में खास उत्साह है.
- 1 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और प्रेरक भाषणों की होगी प्रस्तुति
- नगर परिषद की अध्यक्ष कमरून निशा मुख्य अतिथि के रूप में होंगी शामिल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के राजपुर प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में 1 मार्च 2026 को 66वां स्थापना दिवस भव्य और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा. सरकारी विद्यालय द्वारा निजी विद्यालयों की तर्ज पर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है, जिसे लेकर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है.
जानकारी देते हुए प्राचार्य धनंजय मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:00 बजे से विद्यालय परिसर, खीरी में किया जाएगा. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक भाषण और मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा. विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता की झलक देखने को मिलेगी.
इस समारोह की मुख्य अतिथि बक्सर नगर परिषद की अध्यक्ष कमरून निशा होंगी, जो इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा भी हैं. उनके आगमन को लेकर विद्यालय परिवार में खास उत्साह है. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम न सिर्फ विद्यालय की उपलब्धियों को दर्शाएगा, बल्कि बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा.
विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और शिक्षा प्रेमियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और उनके उज्ज्वल भविष्य के साक्षी बनें. आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के साथ-साथ डॉलफिन प्रिंटिंग प्रेस, बक्सर का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments