बोरी में बंद मिली 18 वर्षीय युवती की लाश, चुनी डेरा गांव में सनसनी ..

शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों से दुर्गंध आने लगी. विद्यालय के शिक्षकों की नजर जब एक संदिग्ध बोरी पर पड़ी तो संदेह होने पर इसकी जांच की गई. बोरी खोलते ही अंदर युवती का शव देखकर सभी सन्न रह गए. 

जांच को पहुंचे एसडीपीओ 
 






                                         


पांच दिन से लापता थी युवती, विद्यालय के पीछे झाड़ियों से बरामद हुआ शव


बक्सर. जिले के चक्की थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनी डेरा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवती का शव बोरी में बंद अवस्था में प्राथमिक विद्यालय के पीछे खर-पतवार के बीच बरामद किया गया. युवती बीते सोमवार की शाम से लापता थी. घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन इसे अपहरण के बाद हत्या का मामला बता रहे हैं.

मृतका की पहचान बरमेश्वर यादव की पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है. बरमेश्वर यादव पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहकर दूध व्यवसाय करते हैं. परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम सुनीता घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिवार का आरोप है कि अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया था.

घटना के पांच दिन बाद शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों से दुर्गंध आने लगी. विद्यालय के शिक्षकों की नजर जब एक संदिग्ध बोरी पर पड़ी तो संदेह होने पर इसकी जांच की गई. बोरी खोलते ही अंदर युवती का शव देखकर सभी सन्न रह गए. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनीता की शादी तय हो चुकी थी. वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.








Post a Comment

0 Comments