कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग है और देश की अस्मिता से जुड़ा कोई भी विषय युवाओं के लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान सभी दलों को करना चाहिए.
भारत मंडपम की घटना के विरोध में मेन रोड पर जताया आक्रोश
प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा भारत मंडपम में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को नगर के मेन रोड स्थित जमुना चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अनूप वर्मा ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया.
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि देश की गरिमा और प्रधानमंत्री के पद की मर्यादा पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास देशहित के विरुद्ध है और ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से सशक्त विरोध किया जाएगा.
नगर अध्यक्ष अनूप वर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग है और देश की अस्मिता से जुड़ा कोई भी विषय युवाओं के लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान सभी दलों को करना चाहिए.
इस अवसर पर शिव जी खेमका, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो सत्येंद्र पांडेय, जिला प्रवक्ता विष्णु शंकर मिश्रा, पाण्डेय पट्टी मंडल अध्यक्ष ऋषभ राय, अक्षय ओझा, दीपक मिश्रा, कृष्णा, शिवम, राजा निषाद, मिथिलेश गुप्ता सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्र की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और उसके सम्मान की रक्षा के लिए युवा मोर्चा हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments