वीडियो : महिला नर्तकी के साथ वायरल वीडियो पर एसपी की सख्त कार्रवाई, एएसआई सस्पेंड ..

एक महिला नर्तकी के साथ भोजपुरी गाने पर आपत्तिजनक और अशोभनीय हरकत करते हुए देखा जा रहा है. मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के निर्देश जारी किए.






                                         


महिला नर्तकी के साथ अशोभनीय हरकत का आरोप

एसपी के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ ने की जांच

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है. वीडियो में बक्सर जिले के बगेनगोला थाना में प्रतिनियुक्त एएसआई मनीष कुमार को एक महिला नर्तकी के साथ भोजपुरी गाने पर आपत्तिजनक और अशोभनीय हरकत करते हुए देखा जा रहा है. मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के निर्देश जारी किए.

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव को जिम्मेदारी सौंपी गई. प्रारंभिक जांच के दौरान वीडियो की पड़ताल की गई और प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत हुए.

जांच रिपोर्ट मिलते ही संबंधित एएसआई मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कर्मियों से अपेक्षित आचरण के विपरीत किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया है कि मामले में आगे भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की छवि और अनुशासन सर्वोपरि है और कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.








Post a Comment

0 Comments