अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रबंधन का कहना है कि टीम में ऐसे सदस्यों को शामिल किया जाएगा, जो ग्राहक सेवा, बिक्री और ब्रांड वैल्यू को मजबूत करने में योगदान दे सकें.
- 27 और 28 फरवरी को वॉक-इन इंटरव्यू, ज्वेलरी रिटेल में अनुभव अनिवार्य
- नियर ज्योति चौक स्थित शोरूम में दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक चयन प्रक्रिया
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड बक्सर में अपनी टीम के विस्तार के लिए अनुभवी और ऊर्जावान प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करने जा रहा है. ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है. कंपनी ने 27 एवं 28 फरवरी 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की है.
बताया गया है कि यह भर्ती प्रक्रिया नियर ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंच सकते हैं. कंपनी प्रबंधन के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को एक प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ काम करने और अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा.
ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र में कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रबंधन का कहना है कि टीम में ऐसे सदस्यों को शामिल किया जाएगा, जो ग्राहक सेवा, बिक्री और ब्रांड वैल्यू को मजबूत करने में योगदान दे सकें.
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 9262993481 और 9262993495 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही tanishqbuxar@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
तनिष्क बक्सर के साथ जुड़कर शहर के युवाओं को अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर मिल सकता है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments