बक्सर में बढ़ते अपराध पर भाकपा-माले का हमला, नवीन कुमार ने सरकार को घेरा ..

कहा कि और की सरकार में दबंगों, अपराधियों और सामंती मानसिकता के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उन्होंने चौसा में वरमाला के स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने की घटना का उल्लेख करते हुए इसे कानून व्यवस्था की विफलता बताया.






                                         



  • हत्या, रेप और गोलीकांड की घटनाओं पर जताया आक्रोश
  • चौसा की घटना को बताया ‘महाजंगलराज’, प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के बक्सर जिला सचिव सह केंद्रीय कमेटी सदस्य नवीन कुमार ने हत्या, हत्या की कोशिश, रेप और डकैती जैसी घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

नवीन कुमार ने बयान जारी कर कहा कि और की सरकार में दबंगों, अपराधियों और सामंती मानसिकता के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उन्होंने चौसा में वरमाला के स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने की घटना का उल्लेख करते हुए इसे कानून व्यवस्था की विफलता बताया और कहा कि यह स्थिति ‘महाजंगलराज’ की ओर इशारा करती है.

उन्होंने कहा कि स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने की घटना हो, नीट छात्रा के साथ बलात्कार-हत्या का मामला हो, चक्की में युवती का संदिग्ध अवस्था में मिला शव हो या किरनी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना—इन सभी मामलों से प्रतीत होता है कि जिले में कानून व्यवस्था चरमरा गई है.

नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता उद्योगपतियों के लिए जमीन उपलब्ध कराना और गरीबों को उजाड़ना बन गई है, जबकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि अपनी मर्जी से शादी कर रही युवती तक को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, जो बेहद चिंताजनक है.

भाकपा-माले की जिला कमिटी की ओर से उन्होंने मांग की कि चौसा गोलीकांड के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, घायल युवती को सर्वोच्च स्तर का इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए.








Post a Comment

0 Comments