सूचना मिलते ही नया भोजपुर चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.
- नया भोजपुर चौक के पास वाहन जांच अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- किंगफिशर बीयर, रॉयल स्टैग और 8 पीएम ब्रांड की शराब कार से जब्त
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के नया भोजपुर चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 491.52 लीटर बताई जा रही है. पुलिस ने शराब से लदी कार को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन के माध्यम से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही नया भोजपुर चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.
बरामद शराब में 22 कार्टून किंगफिशर बीयर (500 ml) कुल 264 लीटर, 04 कार्टून रॉयल स्टैग (750 ml) कुल 36 लीटर, 04 कार्टून रॉयल स्टैग (375 ml) कुल 36 लीटर तथा 18 कार्टून 180 ml की 8 PM ब्रांड की शराब कुल 155.52 लीटर शामिल है.
मौके से पुलिस ने मो. शिंदवाज (पिता- मो. सोहराब), थाना- आरा नवादा, जिला- भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया. जिस चार पहिया वाहन से शराब बरामद हुई है उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नया भोजपुर चौक पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई. जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. साथ ही इस मामले में शराब तस्करी के संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.




.png)


.png)










0 Comments