पदाधिकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि ईद-उल-फितर की नमाज़ 20 या 21 मार्च 2026 को चांद दिखने के अनुसार शहर की अलग-अलग मस्जिदों में निर्धारित समय पर अदा की जाएगी.
बक्सर में 20 या 21 मार्च को अदा की जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज़
दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम ने एसडीओ को पत्र भेजकर बताया नमाज़ का कार्यक्रम
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के समय को लेकर दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम, मुसाफिरगंज की ओर से प्रशासन को सूचना दी गई है. संस्था के पदाधिकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि ईद-उल-फितर की नमाज़ 20 या 21 मार्च 2026 को चांद दिखने के अनुसार शहर की अलग-अलग मस्जिदों में निर्धारित समय पर अदा की जाएगी.
पत्र के अनुसार बक्सर शहर की बड़ी मस्जिद, मेन रोड में सुबह 8.15 बजे तथा कचहरी मस्जिद, मुनीम चौक में सुबह 8.00 बजे नमाज़ अदा की जाएगी. मस्जिद मुसाफिरगंज (रेलवे स्टेशन के समीप) में सुबह 7.45 बजे, मस्जिद गजाधरगंज स्टेशन रोड में सुबह 8.00 बजे तथा मस्जिद गुलाम हुसैन शाह, सोमेश्वर स्थान चरित्रवन (जेल रोड) में सुबह 8.15 बजे नमाज़ का समय तय किया गया है.
इसी तरह कर्बला मस्जिद सेंट्रल जेल में सुबह 8.00 बजे, शाही मस्जिद सराय फाटक में सुबह 8.00 बजे, नूरी मस्जिद सोहनी पट्टी में सुबह 8.00 बजे तथा जुल्फजल मस्जिद खलासी मुहल्ला में सुबह 8.30 बजे नमाज़ अदा की जाएगी. वहीं रेहलवाली मस्जिद नई बाजार में सुबह 8.00 बजे, मस्जिद नालबंद टोली में 8.15 बजे, मस्जिद सिविल लाइन में 7.30 बजे तथा मस्जिद दर्जी मुहल्ला में 8.15 बजे नमाज़ होगी.
इसके अलावा मदीना मस्जिद खलासी मुहल्ला में 8.00 बजे, मस्जिद दूध पोखरी कब्रिस्तान कोइरपुरवा में 8.30 बजे, ईदगाह बड़की सारिमपुर में 7.45 बजे, जामा मस्जिद सारिमपुर में 8.00 बजे तथा गरीब नवाज जामा मस्जिद सारिमपुर में 8.05 बजे नमाज़ का समय निर्धारित किया गया है.
मुफ्फसिल क्षेत्र की मस्जिद तुर्कपुरवा में 7.45 बजे, जामा मस्जिद चौसा में 8.15 बजे, खानकाही मस्जिद चौसा में 7.45 बजे तथा नूरी मस्जिद इटाढ़ी में सुबह 8.00 बजे नमाज़ अदा की जाएगी.
इस संबंध में दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम के अध्यक्ष लाले मोहम्मद मोहर्रम अली तथा सचिव डॉ. मोहम्मद निसार अहमद ने प्रशासन को जानकारी देते हुए कहा है कि ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं.




.png)


.png)










0 Comments