राज्यसभा चुनाव में एनडीए की क्लीन स्वीप, बक्सर में भाजपा महिला मोर्चा ने जताई खुशी ..

कहा कि आने वाले समय में एनडीए सरकार बिहार के विकास को और तेज गति देने का काम करेगी. भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं.







                                 


  • जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने दी शीर्ष नेतृत्व को बधाई, बताया कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
  • कहा- मजबूत नेतृत्व और जनहितकारी नीतियों पर जनता का बढ़ा भरोसा 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिहार की सभी पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए की शानदार जीत के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इस जीत को लेकर बक्सर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए इस सफलता को मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया.

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत यह साबित करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है. केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिसका असर चुनावी परिणामों में भी साफ दिखाई दे रहा है.

कंचन देवी ने कहा कि एनडीए सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है. यही कारण है कि जनता और जनप्रतिनिधियों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि विकास की राजनीति की भी जीत है.

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में एनडीए सरकार बिहार के विकास को और तेज गति देने का काम करेगी. भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

कंचन देवी ने इस अवसर पर एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सभी की सामूहिक मेहनत का परिणाम है और आने वाले समय में भी इसी तरह जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा.











Post a Comment

0 Comments