36वें बक्सर जिला स्थापना दिवस पर कल होंगे विविध कार्यक्रम, सुबह से शाम तक उत्सव का माहौल ..

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखने को मिलेगा. मनरेगा के अंतर्गत बनाए गए 108 खेल मैदानों में स्थानीय स्तर पर प्रचलित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इन खेलों में ग्रामीण युवा और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.







                                 





  • स्वच्छता अभियान, प्रभातफेरी और माल्यार्पण से होगी शुरुआत, दिनभर खेलकूद व रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और केक कटिंग के साथ होगा समारोह का समापन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : 36वें बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार 17 मार्च को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में स्वच्छता अभियान, प्रभातफेरी, माल्यार्पण, खेलकूद, रक्तदान शिविर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी. जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से कार्यक्रमों में भाग लेकर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की है.

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.00 बजे से स्वच्छता अभियान के साथ होगी. इसके तहत जिले के सभी नगर निकायों तथा पंचायत स्तर पर सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके बाद सुबह 6.30 बजे जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों पर शिक्षा विभाग की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

सुबह 7.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके माध्यम से जिले के महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

स्थापना दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखने को मिलेगा. मनरेगा के अंतर्गत बनाए गए 108 खेल मैदानों में स्थानीय स्तर पर प्रचलित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इन खेलों में ग्रामीण युवा और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

इसके अलावा सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक पंचायत स्तर के खेल मैदानों में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक सदर अस्पताल बक्सर में भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है.

दिनभर चलने वाले इन कार्यक्रमों के बाद शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक नगर भवन, बक्सर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी और केक काटकर 36वें बक्सर जिला स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जाएगा. जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की है.











Post a Comment

0 Comments