बक्सर में मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 100% तक फीस माफी की घोषणा ..

विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्रों को IIT, NEET, CLAT, सिविल सेवा, CA (Foundation) और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी भी कराएगा.






                               

10वीं रिजल्ट के बाद बिरला ओपन माइंड्स स्कूल की बड़ी पहल

IIT, NEET, CLAT, CA की निःशुल्क तैयारी के साथ मिलेगा मार्गदर्शन 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होते ही बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक आकर्षक छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं में प्रवेश पर 100% फीस माफी दी जाएगी, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.

प्रतिशत के आधार पर मिलेगी छूट
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, केवल टॉपर्स ही नहीं बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उनके अंकों के अनुसार रियायत दी जाएगी. 90% से 95% तक अंक लाने वाले छात्रों को 50% छूट, 80% से 89% तक 40%, 70% से 79% तक 30% और 60% से 69% तक अंक प्राप्त करने वालों को 20% फीस में छूट प्रदान की जाएगी. यह योजना विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी—तीनों संकायों के छात्रों के लिए लागू होगी.

प्रवेश तिथि और कक्षाओं की शुरुआत
विद्यालय ने कक्षा 11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की है, जबकि नियमित कक्षाएं 5 मई 2026 से शुरू होंगी. ऐसे में इच्छुक छात्रों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी
इस पहल की खास बात यह है कि विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्रों को IIT, NEET, CLAT, सिविल सेवा, CA (Foundation) और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी भी कराएगा. इससे छात्रों को स्कूल स्तर पर ही मजबूत करियर मार्गदर्शन मिलेगा.

प्रबंधन ने क्या कहा
विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अंकुर राय ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना किसी प्रचार का हिस्सा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार पहल है. उनका कहना है कि हर प्रतिभाशाली छात्र को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए और आर्थिक स्थिति उसकी राह में बाधा नहीं बननी चाहिए.

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को मजबूत बनाएं. प्रवेश और अधिक जानकारी के लिए +91 91025 94777 पर संपर्क किया जा सकता है.












Post a Comment

0 Comments