लगभग 400 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया. डॉक्टरों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
- विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने की जांच, दवाओं का निःशुल्क वितरण
- स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर, लोगों ने सराहा प्रयास
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर में बुधवार को आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई. इस दौरान करीब 300 मरीजों की निःशुल्क जांच और दवा वितरण किया गया, जिससे आम लोगों को राहत मिली.
बुधवार को कॉलेज गेट, चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया और मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श प्रदान किया.
शिविर में यूरोलॉजिस्ट डॉ. शशि प्रकाश, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन सिंह, फिजीशियन डॉ. विशाल ओझा और दंत चिकित्सक डॉ. आशुतोष चौबे ने अपनी सेवाएं दीं. सभी डॉक्टरों ने मरीजों की बारीकी से जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी. जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.
इस दौरान लगभग 400 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया. डॉक्टरों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पहचाना जा सकता है.
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं. लोगों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.
वीडियो :






.png)














0 Comments