रेलवे द्वारा जारी योजना के अनुसार 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिन्न दिनों में 2 से 3.5 घंटे तक ब्लॉक लिया जा रहा है. वहीं 26 अप्रैल को मुख्य कार्य के चलते सबसे अधिक असर रहेगा.
18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य जारी
बक्सर-दानापुर रूट पर सबसे ज्यादा असर, यात्रियों को परेशानी की आशंका
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन सहित आसपास के रेलखंडों पर 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ा है. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दर्जनों ट्रेनों का समय बदला गया है और कई को नियंत्रित कर देरी से चलाया जा रहा है.
रेलवे द्वारा जारी योजना के अनुसार 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिन्न दिनों में 2 से 3.5 घंटे तक ब्लॉक लिया जा रहा है. वहीं 26 अप्रैल को मुख्य कार्य के चलते सबसे अधिक असर रहेगा.
कितनी देर से चलेंगी ट्रेनें (Regulation Detail):
- 13250 (BBU–पटना एक्सप्रेस) – लगभग 30 मिनट देरी
- 63234 (डीडीयू–पटना मेमू) – लगभग 60 मिनट देरी
- 19321 (इंदौर–पटना एक्सप्रेस) – लगभग 90 मिनट देरी
- 15659 (एलटीटी–अगरतला एक्सप्रेस) – करीब 100 मिनट देरी (50+50 मिनट)
- 15667 (गांधीधाम–कामाख्या एक्सप्रेस) – करीब 80 मिनट देरी (40+40 मिनट)
- 22362 (नई दिल्ली–राजेंद्र नगर एक्सप्रेस) – 45 से 60 मिनट देरी
- 15125 (बनारस–पटना जनशताब्दी) – 30 मिनट देरी
- 19422 (पटना–अहमदाबाद एक्सप्रेस) – 45 मिनट देरी
- 12391 (राजगीर–नई दिल्ली एक्सप्रेस) – 30 से 60 मिनट देरी
- 12142 (पटना–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस) – करीब 10 मिनट देरी
- 19801 (कोटा–दानापुर एक्सप्रेस) – करीब 120 मिनट देरी (60+60 मिनट)
- 22354 (बेंगलुरु–पटना एक्सप्रेस) – करीब 90 मिनट देरी (45+45 मिनट)
- 20802 (नई दिल्ली–इस्लामपुर एक्सप्रेस) – 25 मिनट देरी
- 03294 (नई दिल्ली–पटना स्पेशल) – करीब 80 मिनट देरी (40+40 मिनट)
- 01665 (आरकेएमपी–अगरतला स्पेशल) – करीब 180 मिनट देरी (90+90 मिनट)
- 22312 (एलटीटी–गोड्डा एक्सप्रेस) – करीब 90 मिनट देरी
- 22198 (झांसी–कोलकाता एक्सप्रेस) – करीब 90 मिनट देरी
- 12317 (कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस) – 40 मिनट देरी
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना:
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ब्लॉक के दौरान लेट चलने वाली ट्रेनों को परिस्थिति के अनुसार और भी नियंत्रित किया जा सकता है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.






.png)











0 Comments