कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
- अफसरशाही पर लापरवाही का आरोप, जनसमस्याओं के समाधान की मांग तेज
- पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह पहुंचे धरना स्थल, आंदोलन को मिला बल
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिला परिषद द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा, जहां 80 करोड़ रुपये की योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और जनसमस्याओं के समाधान नहीं होने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया.
जिला परिषद परिसर में जारी इस धरने की अध्यक्षता राजू यादव ने की, जबकि संचालन केदार यादव ने किया. धरने में शामिल वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उप विकास आयुक्त निहारिका छवि की निरंकुश कार्यशैली के कारण जिला परिषद की करीब 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हो सकी है. इसके चलते विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
वक्ताओं ने कहा कि सामान्य बैठकों में उठाए गए मुद्दों का अनुपालन नहीं होने से अस्पतालों की व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, जलजमाव, सिंचाई, आवास, पेंशन, राशन वितरण जैसी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. साथ ही कृषि आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई.
धरने में मौजूद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक पारदर्शिता नहीं आएगी, तब तक आम जनता को राहत नहीं मिल सकती.
इस मौके पर डॉ अजीत कुमार सिंह, पूजा, बेबी देवी, सुनैना देवी, गायत्री देवी, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, मनोज कुशवाहा (प्रतिनिधि), विजेंद्र पाल (प्रतिनिधि), अशोक यादव (प्रतिनिधि), दीपक यादव, नीरज यादव (पैक्स अध्यक्ष), विशवा यादव सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कहती हैं उप विकास आयुक्त
नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. हाल ही मजदूरों का भीभुगतान किया गया है, अन्य योजनाओं की जांच करने के बाद उनके भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी.
निहारिका छवि
उप विकास आयुक्त,
बक्सर






.png)











0 Comments