प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होगी, जिसमें भारतीय टीम के साथ अविनाश पहलवान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
![]() |
| अविनाश पहलवान |
- सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में चयन, 6 से 12 अप्रैल तक होगा आयोजन
- चौसा के निवासी अविनाश की उपलब्धि पर जिले में उत्साह, सेना में रहते हुए देश का बढ़ाया मान
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के चौसा निवासी अविनाश पहलवान का चयन सीनियर एशियाई चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुआ है. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होगी, जिसमें भारतीय टीम के साथ अविनाश पहलवान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनके चयन से जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है.
अविनाश पहलवान ने अपनी इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह और सचिव विनय सिंह (बक्सर) सहित सभी वरीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.
अविनाश पहलवान बिहार के बक्सर जिले के चौसा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं. वे पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश को गौरवान्वित किया है. कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम के साथ कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. इसी क्रम में उनका चयन क्रोएशिया, जर्मनी, मैसिडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई देशों में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए होता रहा है.
उनकी इस उपलब्धि से न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार में गर्व का माहौल है. गांव से लेकर शहर तक लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.
इस अवसर पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चौसा रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया, मुस्तफा जी, एडवोकेट वासिम जी, रितेश चंद्रवंशी, कृष्णा गुप्ता सहित तमाम स्थानीय लोगों ने अविनाश पहलवान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.






.png)











0 Comments