पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी.
![]() |
| जिला अभियोजन पदाधिकारी व अन्य |
- त्वरित न्याय और प्रभावी पैरवी पर रहेगा विशेष जोर
- लंबित मामलों के निष्पादन व गवाहों की सुरक्षा पर दिया बल
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के नव नियुक्त अभियोजन पदाधिकारी हरीश कुमार ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी.
न्यायालय परिसर में इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं अभियोजन विभाग के कर्मियों ने उनका स्वागत किया. पदभार ग्रहण के उपरांत अपने संबोधन में हरीश कुमार ने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इसके साथ ही गवाहों की सुरक्षा, समय पर उनकी उपस्थिति तथा अनुसंधान एवं अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि अभियोजन कार्य को पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाया जाएगा, जिससे आम जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो सके. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की.
इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी मणिशंकर पाण्डेय, कृष्ण कुमार दुबे, राकेश राय, सोमेश मिश्रा, मस्तेंद्र कुमार, मनीष ओझा, अपूर्वा सिंह, निवेदिता कुशवाहा, चारु अग्निहोत्री, उमा सिंह, शुभम कुमार पाण्डेय, श्रद्धा उपाध्याय, प्रियांशु मिश्रा एवं सोनालिका रौनियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं अधिवक्ता आशुतोष कुमार ओझा एवं राघवेंद्र नाथ मिश्रा सहित कई अधिवक्ताओं की भी मौजूदगी रही.
सभी ने नव पदस्थापित जिला अभियोजन पदाधिकारी के सफल कार्यकाल की कामना की.






.png)











0 Comments