बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और विभिन्न स्थानों पर ट्रकों को निशाना बनाकर अवैध वसूली करता था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
- यादव मोड़ के पास पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
- 28 हजार 900 रुपये नगद और फर्जी रसीद की गड्डियां बरामद, अन्य सदस्यों की तलाश जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास फर्जी रसीद के सहारे ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से नगद राशि और फर्जी रसीद बरामद की गई है.
मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि यादव मोड़ के आसपास कुछ लोग कोयला लदे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. मौके से रामबचन सिंह को पकड़ा गया.
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दानी कुटिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से श्यामबिहारी सिंह तथा अखौरीपुर गोला के आगे पंजाबी ढाबा के पास से सैयद शाहनवाज को भी गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से कुल 28 हजार 900 रुपये नगद और पांच गड्डी फर्जी रसीद बरामद की गई. पुलिस ने बताया कि इन रसीदों पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना क्षेत्रीय वन अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर अंकित थे, जिनका इस्तेमाल ट्रक चालकों को भ्रमित करने के लिए किया जाता था.
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी फर्जी दस्तावेज दिखाकर ट्रकों को रोकते थे और जबरन पैसे वसूलते थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के गहमर थाना क्षेत्र के मगरखाई निवासी रामबचन सिंह, बारा निवासी सैयद शाहनवाज तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोंवाबांध निवासी श्यामबिहारी सिंह के रूप में हुई है.
अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और विभिन्न स्थानों पर ट्रकों को निशाना बनाकर अवैध वसूली करता था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.






.png)











0 Comments