खास बात यह रही कि अध्यक्ष पद पर डॉ. आर. एन. तिवारी और सचिव पद पर डॉ. रितेश चौबे—दोनों को लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई. इससे संगठन में उनके अनुभव और नेतृत्व पर सदस्यों का भरोसा साफ झलकता है.
![]() |
| नव निर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत करते चिकित्सक |
डॉ. आर. एन. तिवारी और डॉ. रितेश चौबे पर फिर जताया भरोसा
सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बक्सर की बैठक में सत्र 2026-2027 के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ. इस बार खास बात यह रही कि अध्यक्ष पद पर डॉ. आर. एन. तिवारी और सचिव पद पर डॉ. रितेश चौबे—दोनों को लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई. इससे संगठन में उनके अनुभव और नेतृत्व पर सदस्यों का भरोसा साफ झलकता है.
बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने एकजुट होकर दोनों पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें पुनः जिम्मेदारी दी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आर. एन. तिवारी और सचिव डॉ. रितेश चौबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. सी. एम. सिंह, डॉ. कुमार गांगेय राय, डॉ. श्रीनिवास उपाध्याय, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. पी. के. पांडेय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव झा, डॉ. एच. एन. पांडेय, डॉ. डी. पी. पाठक एवं डॉ. अनिल सिंह शामिल रहे.
बैठक के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी समिति में नए सदस्यों को भी शामिल किया गया, जिससे IMA बक्सर के विस्तार और प्रभाव को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.






.png)











0 Comments